फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आईटीबीपी की टीम ने जीती रस्साकसी प्रतियोगिता

Tue, 23 Jun 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर उच्च हिमालयी गांव गुंजी में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्य अतिथि उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. डीके सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय कर खेलों का शुभारंभ कराया। खेलों में आईटीबीपी, एसएसबी, पुलिस और ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता में पुलिस और वॉलीबाल में आईटीबीपी की टीम विजेता रही। आईटीबीपी की महिला जवान और गुंजी की महिलाओं ने रस्साकसी में दम दिखाया। दोनों ही टीम ने काफी जोर लगाया। आईटीबीपी की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवानों की रस्साकसी में पुलिस, एसएसबी की संयुक्त टीम को आईटीबीपी ने पराजित किया। प्रतियोगिताओं में विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और मेडल दिए गए। यहां ग्राम प्रधान पूर्व आईजी विमला गुंज्याल, सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल समेत आईटीबीपी, एसएसबी के अधिकारी और जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें