फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पाटी रोजगार मेले में 33 युवाओं को मिला रोजगार

Tue, 23 Jun 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से विकासखंड पाटी में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र कुल 40 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवाओं ने अलग-अलग पदों के लिए शिविर में आई कंपनियों को साक्षात्कार दिया। कंपनियों की ओर से योग्यता परीक्षण और साक्षात्कार के आधार पर 33 प्रतिभागियों का चयन किया गया। लोगों ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन आदर्श चंपावत के संकल्प को साकार करने के लिए कार्य कर रहा है। इस दौरान भर्ती अधिकारी अमित कुमार वर्मा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें