फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: उच्च हिमालयी क्षेत्र मपांग में हार्ट अटैक से आईटीबीपी के जवान का निधन

Thu, 03 Apr 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
रतनलाल गुर्जर। फाइल फोटो। संवाद 
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चीन सीमा पर मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित बुगड़ियार चौकी पर तैनात जवान का मपांग में हार्ट अटैक से देहांत हो गया। जवान मिलम जा रहे अपने साथियों की मदद के लिए चौकी से मपांग पहुंचा था। इसी बीच उसे हार्ट अटैक पड़ गया। उसे हेली से रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आईटीबीपी के अनुसार 14वीं बटालियन जाजरदेवल में तैनात जवान सीकर के श्रीमाधोपुर निवासी रतनलाल गुर्जर (37) इन दिनों मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र, चीन सीमा के नजदीक बुगड़ियार चौकी पर तैनात थे। बीते बुधवार को वह मिलम जा रहे अपने साथियों की मदद के लिए चौकी से निकले थे। मपांग के पास अचानक उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया। साथियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए हेलिकॉप्टर की मांग की।
रतनलाल को बचाने के लिए साथी जवना उन्हें कंधे पर रखकर बदहाल, दुर्गम रास्ते और चट्टानों के बीच करीब चार किमी दूर बुगड़ियार हेलीपैड तक ले गए। आईटीबीपी और प्रशासन के सहयोग से सेना का हेलिकॉप्टर बुगड़ियार पहुंचा और जवान को बुगड़ियार से सैन्य क्षेत्र विण और वहां से वाहन से जिला अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह कमांडेंट राम भरत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में आईटीबीपी के अधिकारियों और जवानों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर और श्रद्धांजलि देने के साथ शव को उनके गृह क्षेत्र भेजा। जवान के निधन पर आईटीबीपी में शोक की लहर है। संवाद
पत्नी, बेटे-बेटी से मिलने गया था घर, 77 दिन बाद छूटा साथ
आईटीबीपी जवान रतनलाल बीते वर्ष दो दिसंबर को 45 दिन के अवकाश पर अपने घर गए थे। पत्नी, बेटा और दो बेटियों के साथ खुशी और सुकून के पल बिताकर फिर से जल्दी मिलने का वादा कर वह 15 जनवरी को घर से ड्यूटी के लिए रवाना हुए। उन्हें यह मालूम नहीं था कि अपने परिजनों के साथ यह उनकी आखिरी मुलाकात होगी। घर से लौटने के 77 दिन बाद ही ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने जवान के निधन पर जताया दुख
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आईटीबीपी के जवान रतनलाल के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर शोक संवेदना प्रकट की है। उन्होंने लिखा है कि राष्ट्र सुरक्षा का कर्तव्य निर्वहन करते हुए जाजरदेवल, पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) में वीरगति को प्राप्त राजस्थान के बेटे सीकर के श्रीमाधोपुर निवासी, 14वीं बटालियन, आईटीबीपी के जवान रतनलाल गुर्जर की शहादत का समाचार सुनकर मन अत्यंत दुखी है।
कोट
मपांग में जवान को हार्ट अटैक पड़ा। आईटीबीपी ने उसकी जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए। तुरंत हेलिकॉप्टर की व्यवस्था कर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। जवान के देहांत पर गहरा दुख है। - राम भरत सिंह कुशवाहा, कमांडेंट, 14 वीं बटालियन, आईटीबीपी, जाजरदेवल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें