फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डिग्री काॅलेज रोड में सफल रहा ई-रिक्शा का संचालन

Sat, 27 Apr 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में ई-रिक्शा संचालन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को डिग्री काॅलेज रोड पर ट्रायल किया गया जो कि सफल रहा। अब जल्द ही अन्य रूटों में भी ई-रिक्शा का ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर में सार्वजनिक परिवहन की कोई व्यवस्था नहीं है। इसको देखते हुए नगर पालिका ने ई-रिक्शा के संचालन करने की योजना बनाई है और ई-रिक्शा खरीदे हैं। शनिवार को अधिशासी अधिकारी, एआरटीओ, सीओ ने कलक्ट्रेट से डिग्री कॉलेज तक ई-रिक्शा में सफर किया। अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने बताया कि नगर पालिका को पांच ई-रिक्शा मिल गए हैं।
शनिवार को कलक्ट्रेट से डिग्री कॉलेज तक ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। अब कलक्ट्रेट से वड्डा, ऐंचोली आदि क्षेत्रों में भी ट्रायल किया जा रहा है। इसके बाद जल्दी सभी ई-रिक्शों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। ई-रिक्शा संचालन से लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें