फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आईटीबीपी के महानिदेशक ने किया सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा

Mon, 24 Nov 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नैनीसैनी हवाई पट्टी पर अ​धिकारियों के साथ आईटीबीपी के महानिदेशक प्रवीण कुमार। स्रोत : आईटीबीपी
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आईटीबीपी के महानिदेशक प्रवीण कुमार (आईपीएस) ने महानिरीक्षक उत्तरी सीमांत मुख्यालय संजय गुंज्याल एवं उप महानिरीक्षक बरिंदरजीत सिंह के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों का आधिकारिक दौरा किया।
विज्ञापन

महानिदेशक ने सीमा सुरक्षा, परिचालनात्मक तैयारियां एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। रविवार को उन्होंने बल की अग्रिम चौकी गुंजी में रात्रि विश्राम किया। इस दौरान उन्होंने कठिन एवं दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में तैनात अधिकारियों और जवानों के साथ संवाद कर उनकी समस्या, आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। सातवीं वाहिनी के सेनानी प्रशांत यादव ने उन्हें कैलाश मानसरोवर यात्रा और भारत-चीन व्यापार मार्ग की जानकारी दी।
सोमवार को गुंजी से पिथौरागढ़ पहुंचे। यहां 14 वीं वाहिनी के सेनानी राम भरत सिंह कुशवाहा ने उन्हें वाहिनी क्षेत्र के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर ब्रिगेडियर गौतम पठानियां, एसपी रेखा यादव, एसडीएम मनजीत सिंह एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें