फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में बरसे बदरा

विज्ञापन
मुनस्यारी के दरांती में आए तेज तूफान के बाद उड़ी छत। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। क्षेत्र में बुधवार को मौसम ने अचानक पलटी मारी। दिन भर धूप खिले रहने के बाद शाम को जिले के उच्च हिमालय क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई। इस दौरान तेज आंधी भी चली।
विज्ञापन

सुबह मौसम साफ था। कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए थे। दिन में तेज धूप रही। दोपहर तीन बजे बाद आसमान में बादल छा गए। देर शाम तेज गरज और चमक के साथ बारिश हुई। अचानक बारिश होने से पिथौरागढ़ बाजार में खुले में फड़ लगाने वाले व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खरीदारी के लिए बाजार आए लोग भी घरों को चले गए। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम सात डिग्री पहुंच गया। जबकि सुबह अधिकतम तापमान 19 डिग्री था। मुनस्यारी के दरांती में हल्की बारिश और तेज आंधी से एक खोमचे की छत उड़ गई। एक पेड़ गिरने से लोगों को आवाजाही में मुश्किल का सामना करना पड़ा। वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें