मूनाकोट में मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में शामिल बच्चे।
- फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। संकुल संसाधन केंद्र मूनाकोट में समावेशी शिक्षा के तहत मैथ्स विजार्ड स्पैलिंग जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पूर्व माध्यमिक स्कूल बगरतोली के अरुण कुमार पहले और बाननी के सतीश जोशी दूसरे स्थान पर रहे। प्राथमिक वर्ग में बाननी के योगेश पंत को पहला और पीपलकोट के आयुष कुमार को दूसरा स्थान मिला। स्पैलिंग जीनियस के प्राथमिक वर्ग में जाखपंत के हर्षित जोशी पहले, सिरकुच के नस्पा चंद दूसरे स्थान पर रहे। संचालन शिक्षक कैलाश चंद्र जोशी, रवि सौन, अर्जुन नाथ, गिरीश चंद्र जोशी ने किया।