फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पार्किंग स्थल नहीं होने से एनएच पर आवागमन हुआ कठिन

Fri, 18 Sep 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा में पार्किंग स्थल नहीं होने से विभिन्न वाहन चालक यहां-वहां वाहन खड़े कर देते हैं। इससे आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से विभिन्न वाहनों के लिए पार्किंग स्थल तय करने की मांग की है।
विज्ञापन

बनबसा में रोडवेज का पार्किंग स्थल नहीं होने से सायं समय बनबसा पाटनी तिराहे से बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने तक एनएच किनारे रोडवेज वाहन खड़े रहते हैं। इससे किनारे से बड़े वाहनों और दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रभावित होता है।
रोडवेज टिकट काउंटर (प्रतीक्षालय) से बैंक ऑफ बड़ौदा तक बेतरतीब ई-रिक्शा खड़े होने से आवागमन करने वालों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है। व्यापारमंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, महामंत्री अभिषेक गोयल के अलावा ग्रामप्रधानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से रोडवेज बसों, ई-रिक्शा, टैक्सी वाहनों आदि के लिए पार्किंग स्थल चयनित करने की मांग उठाई है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि जल्द ही विभिन्न वाहन चालक यूनियन पदाधिकारियों की बैठक कर वाहनों को सलीके से पार्किंग करने और नियत स्थल पर ही वाहन पार्क करने को कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें