फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग में अंकित और निकिता दौड़े सबसे तेज

विज्ञापन
बेड़ीनाग खेल महाकुंभ के समापन पर विजेता खिलाड़ियों के साथ मुख्याअतिथि। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ का समापन हो गया है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित महाकुंभ के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी तरुण पंत ने कहा खिलाड़ियों से खेलों में नाम रोशन करने का आह्वान किया। अंडर 21 बालक वर्ग की पांच हजार मीटर दौड़ में अंकित ने पहला, चंचल ने दूसरा और सुमित कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में निकिता, करिश्मा, कविता क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में पवन पाल, सौरभ धानिक, आशीष और बालिका में कंचना, रश्मि, तनुजा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में सुनीता और धीरज ने बाजी मारी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक मेहता ने बताया कि विकास खंड स्तर पर विभिन्न वर्ग में स्थान पाने वाले खिलाड़ी 14 दिसंबर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर बीओ दीपक मेहता, डॉ. एमएस कुटियाल, डॉ. योगेश जोशी, जिपं सदस्य दिवाकर रावल, प्रदीप महरा, गोविंद भंडारी, गंभीर बोरा, महेंद्र धानिक, मनोहर खाती, प्रदीप पंत, भूपेंद्र भंडारी, राजकुमार रावत, मोहन उपाध्याय, विमला कार्की आदि मौजूद रहे।
मूनाकोट में 800 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
मूनाकोट विकास खंड के खेलों का समापन हो गया है। झौलखेत मैदान में ब्लॉक के नौ न्याय पंचायतों के 800 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। समापन पर मुख्य अतिथि पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख खीमराज जोशी ने उप खंड शिक्षाधिकारी सुदर्शन कठायत, खिलाड़ी दिलीप चंद ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गंगा देवी, खेल समन्वयक अर्जुन कुुर, चंद्रमोहन बिष्ट, सदानंद भट्ट, चिंतामणि जोशी, गोविंद बल्लभ भट्ट, महिमन दिगारी, रेखा चौहान, मनोज सौन, जीवन खोलिया, दीपक कोठारी, अनिल पुनेठा समेत कई खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कबड्डी में अठखेत ने बाजी मारी
ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे दिन जीआईसी के खेल मैदान में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता में अठखेत न्याय पंचायत ने पहला, नगरपालिका क्षेत्र ने दूसरा और धनियाखान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में शिवम बोरा, भगवान सिंह, आलोक कुमार और बालिकाओं में निशा बिष्ट, गीतिका और मंजू क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। खो-खो में धनियाखान और नगरपालिका क्षेत्र की टीम ने बाजी मारी। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिपं सदस्य बोरागांव सरला देवी, कुंदन सिंह, किशोर साह, दिनेश ओझा, शेखर कफलिया, विरेंद्र कन्याल, भुवनेंद्र भंडारी, धीरज मेहता, रितेश तिवारी, विनीता जोशी, पूर्णिमा पाटनी, चंद्रशेखर पुनेड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें