फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में 45 छोटे व्यापारियों को नोटिस जारी

Tue, 16 May 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। 
विज्ञापन
जीएसटी
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में 45 छोटे व्यापारियों को वाणिज्य कर विभाग ने नोटिस जारी कर दिए हैं। उनसे पंजीकरण करवाने और पंजीकरण न कराने पर अर्थदंड जमा करने को कहा गया है। उद्योग व्यापार मंडल ने इस फैसले का कड़ा विरोध जताते हुए कहा है कि एक जुलाई से पूरे देश में जीएसटी लागू हो रहा है। उस समय सभी व्यापारियों का खुद ही पंजीकरण हो जाएगा। छोटे व्यापारियों को नोटिस भेजना गलत बताया है।
विज्ञापन


व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर और संयुक्त सचिव दिनेश कापड़ी के नेतृत्व में व्यापारियों ने वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर कमल किशोर जोशी को ज्ञापन देते हुए कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों का आकलन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के माध्यम से कराया जा रहा है जो गलत है। उन्होंने कहा कि इस समय पंजीकरण न कराने वाले छोटे व्यापारियों को नोटिस देने से वह गंभीर मानसिक दबाव में आ रहे हैं।

कहा गया कि एक जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद जो व्यापारी अपना व्यवसाय जारी रखेंगे उसका खुद ही पंजीकरण हो जाएगा। मांग की कि पहाड़ के छोटे व्यापारियों को परेशान न किया जाए और जीएसटी लागू होने तक व्यापारियों को पंजीकरण के दायरे से बाहर रखा जाए। ज्ञापन देने वालों में व्यापारी नेता आशीष सौन, संतोष बिष्ट, मनीष चौधरी, दलीप वल्दिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें