फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग में पानी का संकट

Sun, 14 Feb 2016 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बेड़ीनाग /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के लोगों को इस बार गर्मी के मौसम में पेयजल के गंभीर संकट का सामना करना पड़ सकता है। बारिश कम होने से स्रोतों का पानी कम हो गया है। इस कारण पेयजल सप्लाई लड़खड़ाने लगी है।
विज्ञापन


तहसील मुख्यालय की 15 हजार आबादी को अब सिर्फ गोरघटिया पंपिंग योजना का पानी मिल रहा है। गोरघटिया में भी पानी की मात्रा कम होने लगी है। बिजली कटौती के कारण भी पंपों का संचालन नियमित रूप से नहीं हो पाता। एक योजना झलतोला स्रोत से बनी है, लेकिन उसमें इस बार पानी न्यूनतम स्तर पर आ गया है।

नगर के जवाहर चौक, पुराना बाजार, जमुनानगर, जगदंबा कालोनी, डिग्री कालेज इलाके में पेयजल की गंभीर समस्या पैदा होने लगी है। जल संस्थान ने अभी से टैंकरों से पानी का वितरण शुरू कर दिया है। जल संस्थान के जूनियर इंजीनियर गजेंद्र सिंह ने बताया कि गोरघटिया पंपिंग योजना से कम मात्रा में पानी आ रहा है। बिजली कटौती के कारण पंप नियमित नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ज्यादा संकट वाले इलाकों में टैंकरों से पानी वितरण किया जा रहा है। इस बीच नगर के लोग इस बात से आशंकित हैं कि गर्मी के सीजन में स्थिति कितनी खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें