फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल में चल रहा लाखों का सट्टा

Sun, 22 Apr 2018 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पुलिस की गिरफ्त में सट्टेबाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईपीएल में रोजाना लाखों का सट्टा लगाया जा रहा है। नगर में ही सैकड़ों लोग सट्टेबाजी के इस नेटवर्क से जुड़े हैं। कुमौड़ में एक ठिकाने पर पुलिस की छापेमारी में सट्टेबाजी के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौके से एक सट्टेबाज को पकड़ा है।

विज्ञापन


रविवार शाम पुलिस ने अति व्यस्ततम क्षेत्र कुमौड़ में एक हार्डवेयर की दुुकान में छापा मारा। इस दौरान दुकान मालिक जगदीश सिंह बिष्ट को सट्टा लगाते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 41 हजार की नकदी के साथ ही दो मोबाइल और सट्टा पर्ची बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर सट्टा लगा रहे लोग भाग गए। कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से हुई पूछताछ में कई अहम जानकारी सामने आई है।

बता दें कि आईपीएल शुरू होते ही सट्टेबाजी का कारोबार भी चल रहा है। नगर में रोजाना लाखों की रकम सट्टेबाजी में इधर से उधर हो रही है। पकड़े गए सट्टेबाज से पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है। पिछले सप्ताह ही पुलिस ने आईपीएल पर सट्टा लगाते दो लोगों को हजारों की नकदी समेत गिरफ्तार किया था। इधर, एसपी अजय जोशी ने सट्टा पकड़ने वाली टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की है। पकड़ने वाली टीम में एसआई प्रेमपाल सिंह, एसओजी के अनिल मर्तोलिया, मनमोहन भंडारी, राजकुमार सिंह, कोतवाली के सिपाही बृजेश नयाल शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें