पिथौरागढ़। भर्ती निदेशक और भर्ती चिकित्साधिकारी एआरओ कार्यालय ने बताया कि दो मार्च से 10 मार्च तक सेना छावनी रानीखेत में हुई भर्ती के अभ्यर्थियों का दोबारा चिकित्सा परीक्षण सेना अस्पताल बरेली में होगा।
अभ्यर्थियों को 22 अक्तूबर 2020 के बाद सेना अस्पताल बरेली में मेडिकल के लिए तारीख मिली है। अभ्यर्थियों को 16 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक सेना अस्पताल बरेली में रिपोर्ट करने को कहा गया है। जिन अभ्यर्थियों को ओर्थोपेडिक संबंधी मेडिकल करवाना है उन्हें 15 और 16 अक्तूबर को सेना अस्पताल में उपस्थित होना है।
22 अक्तूबर के बाद सेना अस्पताल बरेली में मेडिकल नहीं होगा। जो अभ्यर्थी 22 अक्तूबर के बाद सेना अस्पताल बरेली में रिपोर्ट करेगा उसे अनुपस्थित माना जाएगा।