लुधियाना में आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिले की अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निवेदिता कार्की को मां नंदा शक्ति सम्मान से नवाजा गया है। लुधियाना पंजाब में 14 मार्च को राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा की ओर से गुरुनानक भवन में आयोजित कार्यक्रम में उनकी उपलब्धियों के लिए निवेदिता को सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि निवेदिता ने छोटी से उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग के खेल में अपना नाम कमाया है। जो अन्य युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी कामयाबी आने वाले भवष्यि को प्रेरणा देने का काम करेगी। निवेदिता ने कहा कि वह देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक पदक जीतना चाहती हैं। उन्होंने इस सम्मान के लिए आयोजकों का आभार जताया।