फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जिले में दिनभर रुक-रुककर होती रही बारिश, टनकपुर में 29 मिमी वर्षा

Tue, 25 Aug 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में सुबह से ही मौसम बदला रहा और कई क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू हो गई। नगर में मंगलवार तड़के करीब पांच बजे तेज बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद बारिश कुछ देर तक थमी और फिर दोबारा तेज बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

स्कूल जा रहे बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ देर बारिश थमी फिर हल्की बारिश दिनभर जारी रही। बारिश के चलते नगर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटे में जिले में सबसे अधिक 29 मिमी बारिश टनकपुर में दर्ज की गई। जिला मुख्यालय चंपावत में 17 मिमी, बनबसा में तीन मिमी, पाटी में 2.50 मिमी और लोहाघाट में 0.50 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। लगातार बारिश के चलते लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। जिला प्रशासन की ओर से मौसम और वर्षा की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें