फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाएं को दुरुस्त करने के निर्देश

Sat, 05 Apr 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
आदि कैलाश यात्रा के संबंध में अ​धिकारियों के साथ बैठक करते एडीएम योगेंद्र सिंह। स्रोत : सूचना व
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम विनोद गोस्वामी के निर्देश पर एडीएम योगेंद्र सिंह ने शनिवार को आदि कैलाश एवं ओम पर्वत यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने यात्रा मार्गों की वर्तमान स्थिति, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, शौचालय, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम ने कहा कि आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं यादगार बनाया जा सके। उन्होंने यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न एजेंसियों एवं स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने स्थानीय प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन टीम को आपसी समन्वय बनाकर यात्रा के दौरान हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि यात्रियों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। यात्रा मार्गों की मरम्मत एवं अन्य तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम धारचूला मंजीत सिंह एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें