फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

Thu, 19 Feb 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
 पिथौरागढ़ ​स्थित जीजीआईसी में बोर्ड परीक्षा से पूर्व ​शिक्षा विभाग के अ​धिकारियों की बैठक में
विज्ञापन
पिथौरागढ़ । उत्तराखंड बोर्ड की 21 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाएं 20 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में बैठक हुई। गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी सभागार में हुई बैठक में व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, कस्टोडियन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षाधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर विद्युत आपूर्ति, पर्याप्त फर्नीचर, स्वच्छ पेयजल, शौचालय आदि मूलभूत व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा अवधि में सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने संवेदनशील एवं अति संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। मुख्य शिक्षाधिकारी तरुण कुमार पंत ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को सुचारु संपन्न कराने के लिए एक अति संवेदनशील और 21 संवेदनशील केंद्र चिह्नित किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्र मिश्रित होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हिमांशु नौगाई ने परीक्षा संचालन की तकनीकी जानकारी दी।
विज्ञापन




-बाक्स-

9,536 परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा



मुख्य शिक्षाधिकारी तरुण कुमार पंत ने बताया कि हाईस्कूल में 4,877 एवं इंटर में 4,659 कुल 9,536 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन



डीएम ने दीं शुभकामनाएं

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शिक्षा महकमे के अधिकारियों और कर्मचारियों को बोर्ड परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और नकलविहीन संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें