फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार का बांड निरस्त कर नए टेंडर लगाने के निर्देश

Sat, 15 Dec 2018 10:43 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बहुउद्देश्यीय शिविर में डीएम को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपते क्षेत्रवासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बंगापानी में लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर में डीएम सी रविशंकर ने लोगों की समस्याएं सुनीं। मौके पर ही कई समस्याओं का निराकरण किया गया। साथ ही विभिन्न प्रमाणपत्र बनाए गए। देवीबगड से चमगाड़-वल्थी-उपराड़ा सड़क पर ठेकेदार द्वारा कार्य न करने का मामला उठने पर डीएम ने ठेकेदार का बांड निरस्त कर नए टेंडर लगाने के निर्देश दिए। सड़कों का मलबा डंपिंग जोन में नहीं डालने के मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


बंगापानी के हेलीपैड मैदान में लगाए गए शिविर में डीएम ने विभागवार समस्याएं सुनीं। सेराघाट में पेयजल योजना का काम अधूरा छोड़ने, ग्राम पंचायत शिलिंग में बीएडीपी से स्वीकृत पेयजल योजना में अब तक कार्य शुरू नहीं कराने की शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से की। डीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों को मौका मुआयना कर 10 दिन में सेराघाट पेयजल योजना का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। डीएम ने बीएडीपी मद से धनराशि होने के बावजूद कार्य शुरू न होने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को प्रत्येक माह विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

ग्राम बाता, दानीबगड, लोधिबगड़, जारा जिबली, सेराघाट में पेयजल की समस्या का मामला उठा। जारा जिबली में 50 लाख से बनाई गई पेयजल योजना में कार्य पूर्ण न होने की शिकायत पर डीएम ने क्षेत्रीय पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी को क्षेत्र में जाकर ग्रामीणों की उपस्थिति जांच कर फोटोग्राफ सहित मंगलवार तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा भूस्खलन की जद में आया टांगा गांव भू-वैज्ञानिकों के माध्यम से सर्वे कर गांव के लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बंगापानी तहसील में नेट कनेक्टिविटी न होने के कारण ऑनलाइन खतौनी की नकल नहीं मिलने की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम धारचूला आरके पांडेय को निर्देश दिए कि जब तक ओएफसी नहीं बिछ जाती है, तब तक वीसेट के माध्यम से ऑनलाइन खाता खतौनी की नकल निकालकर जनता को उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें।

डीएम ने कहा बंगापानी में दो दिन तक शिविर लगाकर आधार कार्ड बनाए जाएंगे। शिविर में आयुर्वेदिक विभाग ने 104, होम्योपैथिक विभाग ने 190 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की। 14 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें