फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश

Sat, 07 Jun 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों रोकने के लिए पुलिस जिले भर में वाहनों की जांच कर रही है। एसपी रेखा यादव ने जिलेभर के थाना और चौकी प्रभारियों को अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमें जनपद की सीमाओं पर बैरियर लगाकर वाहनों की जांच कर रही हैं। इसके अलावा नगर के भीतर चौराहों, सार्वजनिक स्थलों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। कहा कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें