फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल मंत्री ने आंवलाघाट योजना के तीसरे वेल से शीघ्र आपूर्ति शुरू करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
आंवलाघाट पंपिंग योजना का निरीक्षण करते पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रदेश के पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने रविवार को आंवलाघाट पंपिंग पेयजल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेयजल निगम के विद्युत खंड के इंजीनियरों को तीसरे कुएं में अवशेष इलेक्ट्रिक कार्य और पंप एक माह के भीतर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर में पेयजल की समस्या न हो इसके लिए तीसरे कुएं को शीघ्र सुचारु कर पानी लिफ्ट किया जाय। पेयजल निगम के ईई आरएस धर्मशक्तू ने बताया कि आंवलाघाट पंपिंग योजना से छह एमएलडी पानी की आपूर्ति की जा रही है। तीसरा कुआं बन जाने से तीन एमएलडी पानी मिलेगा। तब इसकी कुल क्षमता नौ एमएलडी पानी हो जाएगी।
इससे नगर के साथ ही क्षेत्र के गांवों में भी पेयजल की सुविधा बेहतर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी योजना के तहत आंवलाघाट में चौथे कुएं के निर्माण का प्रस्ताव भी बनाया जा रहा है ताकि क्षेत्र के अन्य गांवों को भी पेयजल की आपूर्ति की जा सके। पेयजल मंत्री ने कहा कि किसी भी गांव में पेयजल की समस्या न हो।
विज्ञापन

इसके लिए समय से योजना बनाकर शासन को उपलब्ध कराएं। भ्रमण के दौरान ग्राम सभा जजुराली, बांस, नाकोट, चंडाक आदि स्थानों पर मंत्री चुफाल का स्वागत कर लोगों ने क्षेत्र में पेयजल की समस्या बताई। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत वीरेंद्र बोहरा, एसई जल संस्थान प्रियदर्शन, ईई जल संस्थान अशोक कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक दिगंबर कुमार, प्रवीन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें