फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: स्पोर्ट्स कैंटीन में मिली तीन किलो बीन की फली नष्ट कराई

Thu, 19 Jun 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग के कुमाऊं मंडल उपायुक्त डॉ. राजेंद्र सिंह कठायत और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके शर्मा ने सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित कैंटीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लगभग तीन किलो कच्ची बीन की फली उपभोग योग्य नहीं पाई जिसे नष्ट करवाया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कर्मचारियों को कैंटीन में सफाई व्यवस्था का उचित प्रबंध करने, खाद्य और पेय पदार्थों को व्यवस्थित प्रकार से रखने के लिए निर्देशित किया। कैंटीन में पीने के पानी के लिए आरओ और भोजन के लिए इंतजाम ठीक मिले। एक्सपायरी डेट का कोई भी खाद्य और पेय पदार्थ नहीं मिला। उन्होंने कर्मचारियों को भोजन बनाने के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता का भी ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय के पंकज भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें