फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिपिंग सेरेमनी में एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली को लगाया नया रैंक

Sat, 14 Jun 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एनसीसी के अपर महानिदेशक मेजर जनरल रोहन आनंद (सेना मेडल) ने एनसीसी बटालियन की 80वीं वाहिनी का निरीक्षण किया। ग्रुप कमांडर नैनीताल कमोडोर बीआर सिंह और कमांडिंग ऑफिसर बीएस तड़ागी ने मेजर जनरल का स्वागत किया। कैडट्स ने मेजर जनरल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन

मेजर जरनल ने बटालियन की सभी गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बटालियन में पिछले दिनों आयोजित अंतर निदेशालयी स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप प्रशिक्षण की काफी प्रशंसा की। कहा कि 80 बटालियन के कैडेट्स आईडीएसएससी में राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाग करते आ रहे हैं। यहां के अधिकारी, कर्मचारी व कैडेट्स एनसीसी के प्रति समर्पित हैं।
एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली की चीफ ऑफिसर पद पर पदोन्नति होने पर मेजर जनरल रोहन आनंद और लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस तड़ागी ने पिपिंग सेरेमनी आयोजित कर नया रैंक लगाया। ग्रुप कमांडर कमोडोर बीआर सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल तड़ागी, एडम ऑफिसर देवेश सिंह ऐरी ने मेजर जनरल से कोहली का परिचय कराया। उन्होंने कहा कि कोहली बटालियन के श्रेष्ठ एनसीसी अधिकारियों में हैं। मेजर ने उनकी सराहना कर भविष्य में बेहतर कार्य करने पर प्रेरित किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व मेजर जनरल रोहन आनंद ने अखिल भारतीय स्तर के पर्वतारोहण शिविर क्षेत्र और फायरिंग रेंज का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इतनी बेहतरीन सुविधाएं उत्तराखंड के अन्य किसी बटालियन के पास नहीं हैं। इस दौरान सूबेदार मेजर गंगा सिंह, एनसीसी अधिकारी विनय भट्ट, रेखा चौहान, ललित मोहन जोशी, सागर कुमार, सूबेदार बलवीर सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ विकास गुरुंग, बीएचएम विक्रम सिंह, सीएचएम लोकेंद्र, जितेंद्र, विनोद सिंह, ब्रह्मनंद, प्रमोद जोशी, रवि, अमन, ललित, दीपेश,पान सिंह, नारायण सिंह, सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें