फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रा के 30 से जारी होंगे इनर लाइन परमिट

Wed, 09 Apr 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रा के लिए 30 अप्रैल से इनर लाइन परमिट जारी होंगे। डीएम विनोद गोस्वामी ने बताया कि हर यात्री की जानकारी प्रशासन के पास रहेगी। यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि आदि कैलाश और ओम पर्वत दर्शन के लिए इनर लाइन परमिट जारी करने की प्रक्रिया की तैयारी पूरी कर ली गई है। एसडीएम धारचूला परमिट जारी करेंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए एडवाइजरी संबंधी साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आदि कैलाश यात्रा के प्रमुख पड़ाव में शिव-पार्वती मंदिर के दो मई को कपाट विधिवत पूजा-अर्चना के साथ खुलेंगे।
डीएम ने कहा कि यात्रा को सफल बनाने के लिए आईटीबीपी की मदद भी ली जाएगी। होम स्टे में यात्रियों के ठहरने की सुविधा मिलेगी। यात्रियों के लिए आवास, चिकित्सा, संचार, भोजन आदि की व्यवस्था समय पर पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा की सभी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें