फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: प्राथमिक पाठशालाओं में सफाई व्यवस्था की ली जानकारी

Sat, 24 Oct 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने शनिवार को बनबसा नगर पंचायत कार्यालय में विभिन्न विभागों से संवाद किया। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन को सरकार के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गौरव ने नगर पंचायत के कार्यों की जानकारी ली और अधिशासी अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक पाठशालाओं में सफाई व्यवस्था की स्थिति जानी। विद्यालयों में बच्चों से सफाई कराने को गलत बताया। नागरिकों की समस्याओं पर संबंधित विभागों से जवाब तलब किया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बिजली और पानी की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई। कई विभागों के प्रतिनिधियों के अनुपस्थित रहने पर तहसीलदार पिंकी आर्या से नोटिस जारी करने को कहा। यहां नामित सभासद प्रेम सिंह रावत और उमेद सिंह नेगी, रुचि धस्माना, रुक्मिणी उनियाल, विमला बिष्ट आदि के अलावा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें