फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया इंफैंट्री दिवस

Wed, 28 Oct 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल सेना के सबसे बड़े अंग इंफैंट्री का 69वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इंफैंट्री दिवस पर महाराज के पार्क स्थित युद्ध स्मारक में पिथौरागढ़ सैन्य छावनी के कमांडर ब्रिगेडियर राकेश मनोचा (सेना मेडल) के साथ ही सैन्य अधिकारियों, जवानों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


कमांडर ब्रिगेडियर मनोचा ने कहा कि इंफैंट्री के शौर्य के पीछे वीर जवानों का अहम योगदान है। जवानों के अदम्य साहस और वीरता के कारण इंफैंट्री का नाम गर्व से लिया जाता है।

कहा कि वीर सैनिकों की शहादत के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीद असली सम्मान के हकदार हैं।

युद्ध स्मारक में भूतपूर्व सैनिकों की ओर से लेफ्टीनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) एमएस वल्दिया ने पुष्पचक्र अर्पित किया। कर्नल भूपेश हाडा (शौर्यचक्र), कर्नल चंद्र पाल सिंह खाती (शौर्यचक्र) के साथ ही सेवारत, सेवानिवृत्त अधिकारी, सैनिकों ने शहीद सैनिकों को सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें