फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री-वर्ल्ड कप में भाग लेने इंडोनेशिया जाएंगे शंकर सिंह

Wed, 03 Aug 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग पायलट शंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सचिव और जाने-माने पैराग्लाइडिंग पायलट शंकर सिंह 13 से 20 अगस्त तक इंडोनेशिया के पालू शहर के नजदीक सीगी में होने वाली पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप में भाग लेंगे। शंकर सिंह बृहस्पतिवार को दिल्ली रवाना होंगे और 10 अगस्त तक इंडोनेशिया पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया की भौगोलिक स्थिति, पैराग्लाइडिंग के लिए संभावना का कुछ दिन तक अध्ययन करेंगे। इससे पहले वह नेपाल के पोखरा में आयोजित पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप में भाग ले चुके हैं।
विज्ञापन


शंकर सिंह ने बुधवार को बताया कि इंडोनेशिया में होने वाले प्री-वर्ल्ड कप में दुनिया के 20 देशों के पैराग्लाइडिंग पायलट भाग लेंगे। भारत से पांच पायलटों का इसके लिए चयन हुआ है। शंकर सिंह अब तक प्री-वर्ल्ड कप स्तर की पांच प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। मार्च में पिथौरागढ़ में हुई अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के आयोजन में भी शंकर सिंह ने पूरा योगदान दिया था।

उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ में हर साल पैराग्लाइडिंग की एक-एक प्रतियोगिता जरूर कराई जाएगी और एक लीग मुकाबला भी यहां कराया जाएगा। इंडोनेशिया जाने के लिए बेहद उत्साहित शंकर सिंह ने बताया कि इस बार उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने उनको वहां जाने के लिए मदद दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें