फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडो-नेपाल का सैन्य अभ्यास आज से

Mon, 06 Mar 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पूर्व संध्या पर हुई बैंड सेरेमनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
11वीं इंडो-नेपाल सूर्य किरण संयुक्त सैन्य अभ्यास की पूर्व संध्या पर सेना ने बैंड सेरेमनी का आयोजन किया। इस दौरान 119 इंडिपेंडेंट ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर राकेश मनोचा (सेना मेडल) के साथ ही भारत-नेपाल सेना के कमांडेंट और अन्य अफसर व जवान मौजूद थे। सैन्य अभ्यास 7 मार्च से 20 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन


सेना के मैत्री ग्राउंड में आयोजित बैंड सेरेमनी में सेना के बैंड ने एक से बढ़कर एक धुन बजाई। भारतीय सेना के बैंड ने आर्मी सौंग कदम-कदम बढ़ाए जा, भला सिपाहिया डोगरिया, दे शिवा वर मोहे समेत कई धुनें बजाकर माहौल को संगीतमय बना दिया। सैन्य अफसरों, सैनिकों ने कई गीत प्रस्तुत किए। दोनों देशों के सैनिक बैंड की धुन पर झूमने लगे। ब्रिगेडियर मनोचा, नेपाल सेना के कमांडेंट कर्नल सुधीर केसी, 28 पंजाब रेजीमेंट के कमांडेंट कर्नल नवीन कुमार राजन ने बैंड के प्रदर्शन की सराहना की।

पंजाब रेजीमेंट के कर्नल नवीन ने बताया कि मंगलवार की सुबह 9:30 बजे मेजर जनरल एचआर भारद्वाज (उत्तर भारत क्षेत्र) सैन्य अभ्यास का शुभारंभ करेंगे। सैन्य अभ्यास में भारत के 350, नेपाल के 314 सैनिक भाग लेंगे। 14 दिन तक दोनों देशों के जवान संयुक्त रूप से सैन्य अभ्यास करेंगे। कार्यक्रम का संचालन पंजाब रेजीमेंट के कमांडेंट कर्नल नवीन कुमार राजन की पत्नी विनोदिनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें