फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग का पुतला फूंका 

Mon, 06 Mar 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग का पुतला फूंका  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। पुंगराऊ घाटी में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान लोगों ने विद्युत विभाग का पुतला फूंककर आक्रोश जताया। 
विज्ञापन


पुंगराऊ घाटी एकता मंच के अध्यक्ष दिनेश आर्या के नेतृत्व में पांखू बाजार में एकत्र हुए ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती से लोगों को जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विभाग को लोगों की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है।

मंच के महासचिव दीपक कार्की ने कहा कि विद्युत विभाग शाम छह बजे से रात नौ बजे तक दो माह से लगातार क्षेत्र में बिजली कटौती कर रहा है। जिसके कारण बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों की पढ़ाई चौपट हो गई है। विभाग की लापरवाही से विद्यार्थी मानसिक तनाव से ग्रसित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी बिजली कटौती में कमी नहीं आई। लाल सिंह कार्की ने कहा कि यदि विभाग कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाता है तो क्षेत्र के लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पुतला दहन में महेश कुमार, मनोज जोशी, गोकुला नंद पाठक, हयात सिंह बठखोरा, मनोज बिष्ट समेत तमाम लोग मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें