फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपुलेख में भारतीय वायु सेना के विमान ने उड़ान भरकर लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट/पिथौरागढ़। लिपुलेख के निक ट सीमा पर चीन की ओर से एक हजार सैनिकों की तैनाती के बाद से भारतीय सुरक्षा एजेंसियां खासी सतर्क हैं। सीमा की जमीन से ही नहीं बल्कि वायु मार्ग से भी निगरानी की जा रही है। मंगलवार को भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान ने लिपुलेख बार्डर पर उड़ान भरी। इधर नेपाल सीमा पर भी कड़ी चौकसी की जा रही है।
विज्ञापन

पिछले दिनों लद्दाख से लेकर लिपुलेेख तक सीमा चीन की गतिविधियों के बाद से भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। पिछले तीन माह से सीमा पर जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। चीन की किसी भी तरह की हरकतों का सीमा पर भारत-तिब्बत पुलिस के साथ ही सेना के जवान भी पर्याप्त संख्या में तैनात किए गए हैं। इस समय भारतीय सुरक्षा बलों के जवान सीमा पर पैदल तो चौबीस घंटे गश्त कर ही रहे हैं, इसके अलावा हवा से भी सीमा की निगरानी की जा रही है।
भारतीय वायुसेना के फाइटर विमान ने मंगलवार सुबह लगभग 11.10 से 11.20 तक क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर चीन को किसी भी तरह की हरकत का जवाब देने के लिए तैयार होने के साफ संकेत दिए हैं। सीमा पर हो रही गतिविधियों को देखते हुए भारत-चीन सीमा पर नाभीढ़ाग से लीपुलेख के आठ किमी के हिस्से को पूरी तरह से भारतीय सुरक्षा बलों ने छावनी में बदल दिया है। चीन के साथ ही इधर नेपाल भी भारत सीमा पर अपने सैन्य बल को बढ़ा रहा है। इसको देखते हुए भारत की ओर से नेपाल सीमा पर भी चौकसी बढ़ाई गई है। हालांकि नेपाल सीमा पर पूरी तरह से शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें