फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भारत-नेपाल के बीच सामंजस्य से कार्य करने पर सहमति

विज्ञापन
दार्चुला नेपाल में आयोजित बैठक में मौजूद धारचूला के संयुक्त मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी और नेपाल के ? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। नेपाल के दार्चुला में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक में आपसी सामंजस्य से कार्य करने पर सहमति बनी। नेपाल की ओर से भारतीय क्षेत्र में तटबंध निर्माण स्थल पर पथराव की घटना के बाद दोनों देशों के अधिकारियों की तीन बार बैठकें हो चुकी हैं। शुक्रवार को बैठक में तमाम मुद्दों पर सहमति बनी।
विज्ञापन

दार्चुला नेपाल में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक सीडीओ कार्यालय में हुई। बैठक में दार्चुला नेपाल के सीडीओ दीर्घराज उपाध्याय ने धारचूला से गए संयुक्त मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी को भारतीय क्षेत्र में बन रहे तटबंध निर्माण को लेकर नेपाल के नागरिकों की चिंता से अवगत कराया। उप जिलाधिकारी दिवेश शाशनी ने भारत के घटखोला में सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं होने पर धारचूला मुख्यालय को खतरा होने की जानकारी दी। नेपाल के अधिकारियों ने आपसी सामंजस्य से कार्य करने की बात कही।
बैठक से लौटे संयुक्त मजिस्ट्रेट दिवेश शाशनी ने बताया कि नेपाल की चिंता को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्षेत्र से पहले से ही मलबा हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काली नदी किनारे अन्य क्षेत्रों से भी मलबा हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शनिवार से घटखोला में भी कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

भारत नेपाल के नागरिकों के बीच हुई वार्ता
धारचूला (पिथौरागढ़)। काली नदी किनारे घटखोला क्षेत्र में तटबंध निर्माण शुरू करने के लिए भारत और नेपाल के नागरिकों के बीच भी नेपाल के बंगाबगड़ में वार्ता हुई। इसमें एक दूसरे की चिंता को ध्यान में रखते हुए पूर्ण रूप से सहयोग करने की सहमति बनीं। बैठक में भारत के महीराज गर्ब्याल, नृप गर्ब्याल, महेंद्र बुदियाल, दिनेश गर्ब्याल नेपाल के अमर बोरा, धीरेंद्र बोरा, पवींद्र एतवाल, योगेश एतवाल सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें