फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 26 को होना था जनेऊ संस्कार, आई मौत की खबर

विज्ञापन
पवन सिंह मेहता (फाइल) - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। तहसील के पमतोड़ी गांव निवासी दीवान सिंह मेहता के पुत्र पवन मेहता (22) का 26 जनवरी को जनेऊ संस्कार होना था लेकिन उससे पहले ही उसकी सड़क दुर्घटना में मौत की खबर आ गई। युवक की मौत की खबर से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

पवन मेहता बंगलूरु में एक कंपनी में काम करता था। वह दो जनवरी को अपने जनेऊ संस्कार के लिए घर आ रहा था लेकिन घर पहुंचने से पहले ही सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा विजेंद्र मेहता ने बताया कि दो जनवरी को उन्हें दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर एक युवक का शव मिला है और उसके दस्तावेज के अनुसार वह डीडीहाट तहसील का पमतोड़ी का रहने वाला है।
पवन मेहता का सिर एनएच 46 पर कुचला हुआ मिला। इसकी जानकारी मिलते ही पवन के परिजन दिल्ली रवाना हुए। शव का पोस्टमार्टम कराकर उसका दिल्ली में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। पवन की मौत की खबर सुनकर उसके पिता दीवान सिंह, माता गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर मृतक के परिजनों ने दिल्ली पुलिस से पूरे मामले की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें