फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-कजाक संयुक्त युद्धाभ्यास का समापन आज

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में चल रहे कजाकिस्तान-भारत के संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान सैन्य ठिकाने की सुरक्षा क? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
भारत-कजाकस्तान के सैनिकों का संयुक्त युद्धाभ्यास काजिंद-2019 का मंगलवार को मैत्री मैदान में समापन होगा।
विज्ञापन

रविवार रात भी दोनों देशों के सैनिकों को जंगल में बनाए आतंकीठिकानों को नष्ट करने का अभ्यास कराया गया। 48 घंटे के दिन-रात के कड़े प्रशिक्षण के लिए मूनाकोट और गढ़वाल रेजीमेंट क्षेत्र में सैन्य ठिकाने बनाए गए। रात में सैन्य बेस कैंप पर अचानक से आतंकी हमला होता है। रात में ही सर्च अभियान चलाकर आतंकियों को तबाह करने, घरों में घुसे आतंकियों को घेरकर मारने, जंगल में घात लगातार आतंकी और उनके ठिकानों को नष्ट करने, सैन्य चेकपोस्ट पर वाहनों की गहन जांच करने, संदिग्ध प्रतीत होने पर वाहन चालक से पूछताछ करने आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

दो राजपूत रेजीमेंट के अधिकारियों ने दोनों देशों के सैनिकों को बताया कि खुद को सुरक्षित रखकर किस तरह दुश्मनों को ठिकाने लगाना है। प्रशिक्षण सोमवार सुबह नौ बजे तक चला। तीन अक्तूबर से चले संयुक्त युद्धाभ्यास का मंगलवार (आज) समापन हो जाएगा। संयुक्त युद्धाभ्यास में दोनों देशों के 60-60 सैनिकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें