फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भारत और नेपाल मिलकर बनाएंगे महाकाली नदी को स्वच्छ और निर्मल

Tue, 17 Feb 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नेपाल के जोलजीबी में महाकाली स्वच्छता अ​भियान की समन्वय समिति की बैठक में मौजूद प्रतिनि​धि। स्र
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। अब भारत और नेपाल मिलकर महाकाली नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाएंगे। महाकाली नदी की स्वच्छता को संयुक्त रूप से आगे बढ़ाने एवं भारत-नेपाल के बीच आपसी समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

नेपाल के जौलजीबी मल्लिकार्जुन गांव पालिका, वार्ड नंबर सात में दक्षिण एशिया की सीमा पार नदियां चरण-2 परियोजना के तहत स्वीडिश अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एजेंसी और ऑक्सफोर्ड कमेटी फॉर फेमाइन रिलीफ के प्राविधिक सहयोग से सामुदायिक ग्रामीण विकास समाज नेपाल ने बैठक का आयोजन किया। इसमें महाकाली नदी के पानी के परीक्षण परिणाम पेश किए गए। इस दौरान महाकाली स्वच्छता अभियान को संयुक्त रूप से आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।
दक्षिण एशिया की सीमा पार नदियां चरण-2 परियोजना के सुपरवाइजर जगत सिंह ऐरी ने बताया कि दोनों देशों के बीच इस प्रकार के समन्वय कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। इससे महाकाली नदी संरक्षण अभियान को मजबूती मिलेगी। बैठक में मौजूद दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने महाकाली नदी की स्वच्छता को साझा जिम्मेदारी मानते हुए इसे निरंतर एवं प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन

साथ ही नदी को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सांस्कृतिक दृष्टि से संरक्षित रखने के लिए नियमित समन्वय एवं संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। वहां भारत के जौलजीबी व्यापार संघ अध्यक्ष, धीरेंद्र धर्मशक्तू, नेपाल से सुमन गुप्ता, ग्रीष्मा राज आर्याल, एपीएफ कंपनी के डीएसपी पूर्ण चंद, मान सिंह कार्की आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें