बंगापी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर लोगों ने बंगापानी तहसील परिसर में सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना, प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य जसपाल सिंह टोलिया के नेतृत्व में एकत्र लोगों ने विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती समेत तमाम मांगों को लेकर नारेबाजी की। इन लोगों ने कहा कि क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों की नितांत कमी है। स्कूलों में पर्याप्त शिक्षकों की तैनाती की जाए। आपदा से प्रभावित गांवों मवानी दवानी, छोरीबगड़, उमरगड़ा, दानीबगड़, सेराघाट, टांगा, जाराजीबली में भूकटाव रोकने के लिए तटबंध बनाने की मांग उठाई है।
आपदा के दौरान ध्वस्त सड़कों को तत्काल खोलने की मांग उठाई। कनार, मदरमा, धामीगांव, माणीधामी के लिए नई सड़क बनाने समेत तमाम मांगें उठाई हैं। धरना, प्रदर्शन में खुशाल राम, विक्रम सिंह, मुकेश सिंह दोसाद, नवीन राम, हुकुम सिंह धामी, उमेश धामी, बहादुर सिंह, केदार धामी, दलीप राम, प्रकाश गोस्वामी, रतन सिंह, केदार सिंह, खड़क सिंह, दुर्गा सिंह, मनोहर सिंह, आनंद सिंह, गोकर्ण कुमार, टिकेंद्र धामी, हरीश सिंह, विनोद सिंह, पुष्कर सिंह आदि शामिल थे।