बंगापानी(पिथौरागढ़)। मदकोट के चमराड़ गांव के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। मदकोट-चमराड़ सड़क का विधिवत उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा धामी ने किया।
सड़क के बनने से बाता ग्राम सभा के तहत आने वाले चमराड़ तोक के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। इस तोक में लगभग 150 से 200 की आबादी निवास करती है जो अब तक कच्चे और बदहाल रास्तों पर आवाजाही करने को मजबूर थी। सड़क बनने से अब ग्रामीणों को आवाजाही के साथ मरीजों को अस्पताल ले जाने और कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। यहां ग्राम प्रधान राप्ती धर्मेंद्र कुमैया, ग्राम प्रधान वल्थी मीना देवली, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगत देवली, प्रकाश वर्मा, मोहन जोशी, कैलाश देवली आदि थे।