फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावित उड़मा में दो माह से पानी नहीं

Sat, 27 Aug 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
प्रदर्शन करते आपदा प्रभावित उड़मा के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आपदा प्रभावित उड़मा गांव में दो माह से पानी का जबर्दस्त संकट बना है। उड़मा गांव बस्तड़ी गांव के नीचे बसा है। एक जुलाई को आई आपदा में जब बस्तड़ी गांव पूरी तरह तबाह हुआ था, तब से उड़मा गांव भी भूस्खलन के खतरे में है। यहां की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। अब चूंकि आपदा के दो महीने बीतने को हैं, लेकिन पेयजल महकमे ने आपदा से क्षतिग्रस्त पानी की योजना की अब तक मरम्मत नहीं की। इससे गांव वालों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। शनिवार को गुस्साए उड़मा के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने सरकार और पेयजल महकमों के खिलाफ गांव में ही प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उड़मा गांव के लोग प्राकृतिक स्रोतों से किसी तरह पीने के पानी का इंतजाम कर रहे हैं। रिंकू खड़ायत के नेतृत्व में गांव में ही एकत्र उड़मा के लोगों ने सरकार, प्रशासन और पेयजल महकमों के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि उड़मा गांव भी पूरी तरह से खतरे में है। प्रशासन और सरकार ने विस्थापन का भरोसा दिलाया था, लेकिन पानी की ही व्यवस्था सरकारी अमला नहीं कर सका।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य दिनेश आर्या कहते हैं कि उड़मा के लोग दिनभर पानी की ही व्यवस्था में लगे रहते हैं। प्रदर्शन में शामिल महिमन सिंह खड़ायत, पंकज सिंह खड़ायत, तुलसी देवी, पद्मा खड़ायत, रेवती देवी, पार्वती देवी, मंजू खड़ायत, कलावती खड़ायत कहते हैं जल्द पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो आंदोलन छेड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें