फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में किया डामर उखड़ने लगा

Sat, 06 Jan 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट
विज्ञापन
सोबला-दरांती सड़क पर उखड़ा हुआ डामर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन ने इस कड़ाके की ठंड में सोबला से दरांती तक की सड़क पर जो डामर किया था, वह उखड़ने लगा है। नियमानुसार इस सीजन में डामर और हॉटमिक्स बिछाने का काम नहीं होता। डामर बिछाने के लिए कम से कम 20 डिग्री तापमान की जरूरत होती है। 

विज्ञापन


कम तापमान में बिछाया गया यह डामर लगाते ही उखड़ गया है। सीमा सड़क संगठन के स्थानीय अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। लोगों में डामर बिछाने में हो रहे घटिया काम को लेकर नाराजगी है। लोगों की मांग है कि इस समय डामर बिछाने का काम बंद किया जाए और मार्च में तापमान बढ़ने पर इसे शुरू किया जाए।

भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रयाग सिंह पालीवाल ने इस मामले की शिकायत एसडीएम विवेक प्रकाश से की है। उनका कहना है कि कड़ाके की ठंड में डामर बिछाना धन की बर्बादी है। एसडीएम ने इस संबंध में सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों से बात कर फिलहाल काम रोकने को कहा है। पालीवाल ने कहा है कि यदि डामर बिछाने का काम नहीं रोका गया तो वह इस मामले को डीएम के सामने उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें