फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धारचूला में आठ को बाजार से कूलागाड़ तक वाहनो की आवाजाही पर प्रतिबंध

Tue, 06 Jan 2026 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। रं कल्याण संस्था की ओर से आठ जनवरी को मैराथन का आयोजन होगा। मैराथन के लिए संबंधित तिथि को मुख्य बाजार से कूलागाड़ तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।सड़क किनारे पड़ी निर्माण सामग्री भी हटेगी। एसडीएम ने संबंधित विभाग को मैराथन के लिए संबंधित सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रं कल्याण संस्था की ओर से आठ जनवरी को आयोजित होने वाली मैराथन की तैयारी के लिए सोमवार को एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने संस्था के पदाधिकारी और विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि मैराथन को लेकर गांधी चौक, बस स्टेशन, आर्मी तिराहा, ग्वाल गांव, जसुली पार्क और कूलागाड़ रूट पर जीरो ट्रैफिक जोन रहेगा। सड़क किनारे पार्क वाहन हटाए जाएंगे।
इसके अलावा सड़क किनारे पड़ी निर्माण सामग्री को भी हटाया जाएगा। उन्होंने मैराथन के दौरान उठने वाली धूल को रोकने के लिए पानी के छिड़काव के भी निर्देश जारी किए हैं। बैठक में दायित्वधारी अशोक सिंह नबियाल, संस्था के अध्यक्ष प्रकाश सिंह गुंज्याल, महेंद्र ह्यांकि, कृष्णा गर्ब्याल सहित विभागीय अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें