फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बड़ालू में तेंदुए ने गोठ में घुसकर छह बकरियों को मार डाला

Wed, 21 Oct 2026 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में नगर से लेकर गांवों तक तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बड़ालू में तेंदुए ने गोठ में घुसकर छह बकरियों को मार डाला इससे पशुपालकों को नुकसान हुआ है। इस घटना से गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार रात बड़ालू में तेंदुआ कुंदन चंद की गोशाला में घुस गया। तेंदुए ने गोठ में घुसकर एक साथ छह बकरियों को मार डाला। मवेशियों की आवाज सुनकर जब कुंदन गोठ में पहुंचे तो तेंदुआ भाग गया। एक साथ छह बकरियों की मौत से कुंदन को खासा नुकसान पहुंचा है। बकरियों का पालन कर कुंदन परिवार को पाल रहा था। अब उसके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है।
ग्रामीणों ने कुंदन को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्राम प्रधान दिवाकर जोशी ने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है। वहीं रेंजर दिनेश जोशी ने कहा कि घटना का जायजा लिया गया है। टीम तेंदुए की सक्रियता का पता लगा रही है। प्रभावित को हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें