फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीएम हेल्पलाइन पर आईं 702 शिकायतें, 591 का हुआ निस्तारण

Fri, 04 Sep 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। अगस्त में जिले में सीएम हेल्पलाइन 1905 के माध्यम से 32 विभागों से संबंधित कुल 702 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें उत्तराखंड जल संस्थान, राजस्व विभाग, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, पुलिस विभाग और ग्राम्य विकास विभाग से संबंधित शिकायतों की संख्या प्रमुख रही।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 591 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। यह कुल प्राप्त शिकायतों का 84.19 फीसदी है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि सभी विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखते हुए धरातल पर प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शेष शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया भी तेजी से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें