फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचक नामावली में सुधार के लिए पहुंच रहे कई लोग

Fri, 22 Jan 2016 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस होगा। यहां जिला निर्वाचन कार्यालय में मतदाता सूची में संशोधन, नए नाम जुड़ाने वालों की भीड़ लग रही है। पहले जिन लोगों को मतदाता पहचान पत्र जारी किए गए थे उनमें कई में बड़ी खामियां हैं। महिला की फोटो की जगह पुरुष की फोटो लगी है। पिता और पति का नाम गलत हुआ है। अब यह गलतियां सुधारी जा रही हैं। इसके अलावा नए लोगों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने और उनको वोटर कार्ड देने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। निर्वाचन कार्यालय में इन दिनों काफी चहल पहल का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुनीता बिष्ट के निर्देशन में वोटर लिस्ट में संशोधन का काम चल रहा है। निर्वाचन कार्यालय ने लोगों को पहले ही बता दिया था कि जिन लोगों के वोटर कार्ड नहीं बने हैं वह 25 जनवरी को बनाए जाएंगे। नए नाम जोड़ने वाले बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। तहसीलों से भी वोटर लिस्ट में नाम अंकित करने संबंधी सारे कागजात सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में ही आते हैं। इनको वोटर आईडी प्रदान की जाएगी। निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी इन दिनों काफी व्यस्त हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें