थरकोट की हिलजात्रा में बैलों की जोड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
थरकोट गांव में हिलजात्रा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हिलजात्रा में इकौलिया बैल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बंदर बने बच्चों की टोली ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान महिलाओं ने झोड़ा-चांचरी भी प्रस्तुत की।
हिलजात्रा महोत्सव को लेकर थरकोट में सुबह से ही लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी थी। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद हिलजात्रा का आयोजन हुआ। इकौलिया बैल हिलजात्रा का मुख्य आकर्षण रहा। महिलाओं द्वारा भगवान शिव के नंदी बैल के रूप में माने जाने वाले इकौलिया बैल की पूजा-अर्चना की गई।
इकौलिया बैल हरीश सिंह बने। हिलजात्रा समिति के अध्यक्ष ललित सिंह ने महोत्सव के शांतिपूर्वक संपन्न होने पर सभी का आभार जताया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, गणेश राम, बन्नू लाल, भरत सिंह, देव सिंह, कुंडल सिंह, हयात सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि थे। संचालन पूर्व प्रधानाचार्य बसंत बल्लभ भट्ट ने किया। हिलजात्रा देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।