फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे माह काम नहीं मिला तो सड़क जाम करेंगे बीआरओ के मजदूर

विज्ञापन
मुनस्यारी में बीआरओ के अधिकारियों को समस्या बताते मजदूर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। सड़क निर्माण में लगे मजदूर माह में केवल पंद्रह दिन का काम मिलने के फरमान से नाराज है। मजदूरों ने बीआरओ के अधिकारियों से मुलाकात कर पूरे 30 दिन काम पर रखे जाने की मांग की। कहा कि यदि पूरे तीस दिन का काम नहीं मिला तो सड़क जाम कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बीआरओ के मजदूर ओसी कार्यालय पहुंचे। मजदूरों ने ग्रिफ के अधिकारियों के समक्ष केवल पंद्रह दिन का काम मिलने पर नाराजगी जताई। इस पर बीआरओ के द्वितीय कमान अधिकारी विजय राज ने कहा कि अभी अपने पास बजट नहीं है। इसलिए केवल 15-15 दिनों की शिफ्ट में ही काम हो सकेगा। इससे आक्रोशित मजदूरों ने कहा कि पूरे 30 दिन काम पर नहीं रखा जाना उनके साथ अन्याय है। उन्होंने शीघ्र मांग का निराकरण न होने पर बीआरओ की सड़क को जाम करने और वाहनों को नहीं चलने देने की चेतावनी दी।
मजदूरों ने एसडीएम कार्यालय में तहसीलदार अबरार अहमद को ज्ञापन सौंपकर कहा कि जब तक पूरे माह की मजदूरी देने का निर्देश नहीं जारी होता है वह मांग उठाते रहेंगे। कहा कि तमाम संकट से जूझने के बाद भी बीआरओ के अधिकारी बजट नहीं होने की बात कह रहे हैं। मजदूरों ने तत्काल इस मामले में उचित कार्रवाई कर 30 दिन की मजदूरी का भुगतान करने की मांग उठाई। कहा कि यदि इस मामले में 24 जुलाई तक उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो सभी मजदूर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में रुद्र सिंह, दुर्गा सिंह, लक्ष्मण सिंह, कुशल सिंह, खुशाल, चंद्र सिंह, गणेश राम सहित अन्य मजदूर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें