फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: लक्ष्य तय होगा तो निश्चित तौर पर मिलेगी सफलता

Sun, 12 Jan 2025 02:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लक्ष्य को ध्यान में रखकर मेहनत हो तो सफलता आपके कदम चूमेगी। लक्ष्य हासिल करने के लिए समर्पण भी जरूरी है। बगैर मेहनत के कुछ भी हासिल नहीं होगा।
विज्ञापन

आज के दौर में खेलों में बेहतरीन भविष्य बनाया जा सकता है। इसके लिए ललक जरूरी है और खेलों के प्रति रुचि भी। अभ्यास से ही खेलों में महारथ हासिल होगी। परिश्रम के बगैर फल नहीं मिलता यह कहना है राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का। सीमांत जिले के ये खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करेंगे जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे। खिलाड़ियों ने कहा कि हर युवा सफल बन सकता है बस उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना होगा। संवाद
-
बोले खिलाड़ी
देश का युवा मजबूत है। आज के दौर में लड़कियां भी हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। खेलों में भी बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है लेकिन इसके लिए मेहनत और समर्पण जरूरी है। जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसे पाने के लिए पूरे जोश से मेहनत होगी तो सफलता अवश्य मिलेगी। - मोनिका सौन, मुक्केबाज।
विज्ञापन

-
राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के प्रतिनिधित्व का मौका मिला है जो गर्व की बात है। हर युवा खेलों में सफल हो सकता है लेकिन इसके लिए मेहनत जरूरी है। बगैर मेहनत के कुछ हासिल नहीं होता। युवाओं को नशे से दूर रहकर सफलता की तरफ कदम बढ़ाने चाहिए। - निवेदिता कार्की, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज।

केले के रेशे से उत्पाद तैयार करतीं खुशबू प्रेरणा समूह की महिलाएं। स्रोत समूह- फोटो : जिला जेल चौराहे पर कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्ना गोवंश।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें