फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रमतड़ में बना पुल तो आवाजाही होगी आसान, उत्पादों को मिलेगा बाजार

Thu, 30 Oct 2025 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बेड़ीनाग- रीठा रैतोली मोटर मार्ग के पुल को रामगंगा नदी पर मुवानी के निकट रमतड़ में बनाने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुवानी (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग- रीठा रैतोली मोटर मार्ग के पुल को रामगंगा नदी पर मुवानी के निकट रमतड़ में बनाने की मांग तेज हो रही है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को इस मांग को लेकर ज्ञापन भेजा है। उनका कहना है कि रमतड़ में पुल बनने से तीन विकासखंड की 20 ग्राम पंचायतें आपस में जुड़ जाएंगी।

कनालीछीना विकासखंड स्थित मुवानी के ग्रामीणों ने कहा कि रमतड़ में पुल बनने से बड़ी संख्या में ग्रामीणों को फायदा पहुंचेगा। इससे विकासखंड की दिगरा मुवानी, भंडारी गांव रजवार, कमतोली, सुरौली, कौलपानी, सिल, डीडीहाट ब्लॉक के दिगौटी, चोपड़ा, विनायक स्यालवे, गडेरा, चिटगालगांव, बेरीनाग ब्लॉक के मायल पिलखी, रीठा रैतोली, गुरना, पीपलतड़, नैनी, बरला के ग्रामीणों को आवागमन में लाभ मिलेगा। रामगंगा नदी पार के काश्तकारों को फल-सब्जी व अन्य उत्पाद बेचने के लिए नजदीक में बाजार मिलेगा।
विज्ञापन

गंगोलीहाट, राईआगर और पाताल भुवनेश्वर जाने के लिए दूरी कम हो जाएगी। इसका लाभ पर्यटकों के साथ ही जिला मुख्यालय आने-जाने वाले लोगों को भी मिलेगा। ज्ञापन भेजने वालों में ग्राम प्रधान मायल पिलखी हेमा देवी, कृष्णानंद कापड़ी, त्रिलोक सिंह भंडारी, भुवन जोशी, श्याम सिंह कार्की, दान सिंह भंडारी, हरीश बोरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-

मोटर पुल बनने से गरीब किसानों को फल-सब्जी बेचने के लिए बाजार मिलेगा। इससे उनकी आजीविका में सुधार होगा। - नरेंद्र कार्की, ग्राम मायल
-
मरीजों, गर्भवती महिलाओं को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। पुल बनने से लोगों को राहत मिलेगी। - राकेश चंद, ग्राम पिलखी
-
मोटर पुल बनने से व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी और लोगों को घर के नजदीक स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और बैंक की सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही घाटी के बाजारों में रौनक बढ़ेगी। - सोबन सिंह बिष्ट, व्यापारी, ग्राम मुवानी
-
फोटो 21पी- नरेंद्र कार्की, निवासी मायल
फोटो 22पी- राकेश चंद, निवासी पिलखी
फोटो 23 पी-सोबन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ व्यापारी, मुवानी
फोटो 24 पी- मुवानी के पास रमतड़ में इस स्थान पर मोटर पुल बनने से बेड़ीनाग क्षेत्र मुवानी से जुड़ जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें