फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क नहीं बनी तो होगा चुनाव बहिष्कार

Tue, 23 Aug 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तल्लाजोहार के राया, बजेता और डुंगरी गांव के लोगों ने दुलीबगड़ से प्रस्तावित सड़क का निर्माण कार्य एक माह के भीतर शुरू न होने की स्थिति में विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान कर दिया है। गांव के लोगों की बैठक में कहा गया कि सड़क निर्माण के मामले में हमेशा लोगों को गुमराह किया गया। आज भी तीन ग्राम पंचायतों के लोग सड़क और संचार की सुविधा से वंचित हैं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला देवी की उपस्थिति में हुई बैठक में कहा गया कि हर बार चुनाव के समय सड़क बनाने का आश्वासन हर राजनैतिक दल की ओर से मिलता रहा है, लेकिन चुनाव संपन्न होने के बाद सड़क का जिक्र तक नहीं किया जाता। बैठक के बाद पारित प्रस्ताव की प्रति मुख्यमंत्री, वन विकास निगम के अध्यक्ष, जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और लोनिवि के अधिशासी अभियंता को भेजी गई। कहा गया कि यदि 30 दिन के भीतर दुलीबगड़ से राया, बजेता तक प्रस्तावित सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो विधानसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार कर दिया जाएगा। गांव के मतदान केंद्र की मतपेटियों को खाली वापस भेजा जाएगा।

अपना प्रत्याशी उतारेंगे अतिथि शिक्षक
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। अतिथि शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सिंह मेहता का कहना है कि यदि सरकार अतिथि शिक्षकों के भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं लेती तो विधानसभा चुनाव में वह अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे। अतिथि शिक्षक राजनैतिक दलों का विरोध करेंगे और धारचूला सीट पर सिर्फ अपने प्रत्याशी के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने अतिथि शिक्षकों के साथ अन्याय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें