फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत पड़ी तो युद्ध में जाने को पूर्व सैनिक तैयार रहेंगे

Mon, 12 Jun 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पूर्वसैनिक सम्मेलन में मौजूद प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति के सम्मेलन में कहा गया कि इस समय देश में जिस तरह के हालात चल रहे हैं, यदि उससे निपटने के लिए पूर्व सैनिकों की जरूरत पड़ी तो वह युद्ध में जाने को तैयार रहेंगे। कहा गया कि हर पूर्व सैनिक को सबसे पहले अपने देश की सुरक्षा की चिंता होनी चाहिए। वह सेना में रहकर जिस अनुशासन का पाठ सीखता है उसे जीवनभर अपनी पूंजी बनाकर चलता है।
विज्ञापन


सम्मेलन में थल सेना, वायुसेना, नौसेना के पूर्व सैनिक और उनकी वीरांगनाएं मौजूद रहीं। पूर्व सैनिक शमशेर महर ने सरकार और सेना की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि सीमा पर हालात तनावपूर्ण हैं, ऐसे में यदि भारतीय सेना पूर्व सैनिकों की मदद मांगती है तो तैयार रहना होगा। मीडिया प्रभारी विनोद बिष्ट ने कहा कि रचनात्मक कामों में संगठन प्रशासन का पूरा सहयोग करेगा। बाद में विभिन्न क्षेत्रों के लिए संयोजक नियुक्त किए गए।

ऐंचोली के लिए राम सिंह बिष्ट, हेमराज सिंह, दीवान चंद साही, कुमौड़ के लिए शमशेर महर, कुंडल सिंह धामी, जाखनी के लिए राम सिंह कठायत, चंद्र सिंह खोलिया, नगर क्षेत्र के लिए कुंडल सिंह मोसाल, दान सिंह वल्दिया, सतीश पंत, जगदंबा कालोनी के लिए नारायण सिंह खाती, योगेंद्र जोशी, कैलाश जोशी, नैनीसैनी के लिए चंचल सिंह भंडारी, ललित भंडारी, गोविंद महर, कुसौली के लिए राजेंद्र भाटिया, भुवन वल्दिया, चंडाक के लिए ललित धानिक, मिलाप सिंह बिष्ट, आठगांवशिलिंग के लिए नरेंद्र भंडारी, राम सिंह खैनाल, प्रकाश भट्ट, वड्डा के लिए मोहन सिंह इगराल, जाखपुरान के लिए शिव सिंह सुगड़ा, जगदीश जोशी, नवल खनका, जीआईसी के लिए गोविंद बिष्ट, विनोद सिंह बिष्ट, पुनेड़ी के लिए अशोक पुनेड़ा, सुरेश पुनेड़ा, सतीश पुनेड़ा, भूपेंद्र बसेड़ा, चैंसर के लिए लक्ष्मण सिंह भंडारी, केशर सिंह धामी, विण के लिए बहादुर सिंह, सुरेश कापड़ी, लाल सिंह कसनियाल, देवत के लिए लाल सिंह बिष्ट, शिव सिंह कसनियाल, कुम्डार के लिए महादेव भट्ट, जाजरदेवल के लिए गोविंद धामी, बालाकोट के लिए बहादुर सिंह रावल, डीडीहाट के लिए हयात सिंह, धारचूला के लिए दौलत पाल को संयोजक बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें