फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कूड़ा निस्तारण नहीं तो बड़े होटलों का बिजली-पानी होगा बंद

Wed, 20 May 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ ​स्थित जिला सभागार में ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन को लेकर हुई बैठक में निर्देश देते डीएम आश
विज्ञापन
पिथौरागढ़। यदि बड़े होटलों में अधिक मात्रा में कचरा हुआ और इसका उचित निस्तारण नहीं हुआ तो बिजली और पानी का कनेक्शन कटेगा। डीएम आशीष कुमार भटगाईं ने इसके लिए विशेष प्रकोष्ठ का गठन कर होटलों की निगरानी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों पर बैठक हुई। डीएम ने कहा कि जिले में सफाई व्यवस्था को बेहतर करना होगा। उन्होंने इसकी निगरानी के लिए पीडी आशीष पुनेठा को एक विशेष प्रकोष्ठ गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़े होटलों की निगरानी की जाएगी। यदि वहां अधिक मात्र में कचरा उत्पादित हुआ और इसका उचित निस्तारण नहीं किया गया तो बिजली और पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
उन्होंने जिले के सभी डंपिंग जोन और ट्रंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण कर वहां सफाई व्यवस्था को परखने के निर्देश भी दिए। डीएम ने नगर के हर वार्ड में रिसाइकिल केंद्र स्थापित करने को भी कहा। बैठक में सभी एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें