फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू समाज की पहचान इसकी समृद्ध संस्कृति में निहित : भूपेंद्र

Sun, 08 Feb 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 100 वर्ष पूर्ण होने पर रामलीला मैदान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया। सभी ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना के विकास में सहयोग का संकल्प लिया। भूपेंद्र ने कहा कि समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सहिष्णुता हिंदू समाज की पहचान है।
विज्ञापन

वक्ता स्वामी योगानंद माहाराज और रश्मि पंत ने हिंदू समाज की एकता और धर्म के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय सभ्यता व परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। लोगों ने कुमाऊंनी छोलिया नृत्य की सराहना की।
कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति, कृषि आदि में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। वहां जिला प्रचारक गणेश, जिला संघ चालक गोविंद खाती, रश्मि पंत, विधायक फकीर राम टम्टा, दायित्वधारी नारायण राम आर्या, पूर्व विधायक मीना गंगोला आदि थे। संवाद
विज्ञापन

हिंदू सम्मेलन में शामिल होने की अपील

गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। आरएसएस कार्यकर्ताओं ने 22 फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के लिए रविवार को बैठक की। इसमें वक्ताओं ने कहा कि हिंदू समाज की एकता, संस्कृति और बंधुता के लिए हिंदू समाज का सम्मेलन जीआईसी में होना है। कार्यकर्ताओं ने लोगों से सम्मेलन में प्रतिभाग करने की अपील की। संचालन डाॅ. तिलकराज अंडोला ने किया। बैठक में पूरन जोशी, लक्ष्मण डसीला,अजय, भूपेंद्र, भगवत वर्मा, राजेंद्र, किरन, कविता डोबाल, पूनम बोरा, सुंदर सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें