फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल-मुनस्यारी सड़क पर आफत की बर्फ

Fri, 01 Mar 2019 10:51 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
सतगढ़ में वाहनों के लिए खतरा बनी खस्ताहाल सड़क। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी सड़क पर तीसरे दिन भी यातायात सुचारु नहीं हुआ। कालामुनि, बेटुलीधार, बलांती में चार फुट तक बर्फ जमा होने से सड़क खोलने में दिक्कत आ रही है। सड़क बंद होने से लोगों को खासी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात से शुरू हुई बर्फबारी से थल-मुनस्यारी सड़क यातायात के लिए बंद हो गई। बुधवार को भी हिमपात जारी रहा। बृहस्पतिवार को सड़क खोलने के लिए दो जेसीबी लगाई गई थीं लेकिन बर्फ अधिक होने से सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को भी एक जेसीबी मुनस्यारी और एक जेसीबी रातापानी की ओर से लगाई गई है। कालामुनि, बेटुलीधार, बलांती बैंड में चार फुट तक बर्फ है। मुनस्यारी तक 26 किमी सड़क बर्फ से पटी हुई है।

लोनिवि के अवर अभियंता उमेश कुमार ने बताया कि सड़क से बर्फ हटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार तक सड़क से पूरी तरह बर्फ हटा ली जाएगी। इधर एसडीएम केएन गोस्वामी ने लोनिवि को नगर क्षेत्र के रास्तों से भी बर्फ हटाने के निर्देश दिए हैं। नगर में बर्फ जमा होने से छात्र-छात्राओं के साथ ही लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



सतगढ़ के पास खतरनाक बनी सड़क
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। सतगढ़ के पास सड़क के खतरनाक स्थिति में होने से वाहन चालकों में रोष पनप रहा है। उनका कहना है कि सड़क पर कभी भी बोल्डर गिरने से हादसा हो सकता है।

सतगढ़ प्राइमरी स्कूल के पास पिछले एक हफ्ते से सीमा सड़क संगठन की ओर से सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसके लिए ऊपरी पहाड़ी काटी जा रही है। पहाड़ी से लगातार पत्थर सड़क पर गिर रहे हैं। सड़क पर एक किनारे बड़ा गड्ढा बन गया है। इससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन सड़क पर एक घंटे से अधिक का जाम लग जा रहा है।

यात्री समय पर अपने गंतव्य को नहीं पहुंच पा रहे हैं। वाहन चालकों ने शीघ्र सड़क को दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है। सीमा सड़क संगठन के जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि दो शिफ्टों में तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है। इधर, कनालीछीना बाजार में आए दिन जाम लगने से व्यापारियों के साथ ही लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां सीमा सड़क ने 50 मीटर जगह पर कार्य करना बंद कर दिया है। इस जगह पर लोगों के मकान और दुकान स्थित है। सड़क संकरी होने से आए दिन लोगों को जाम में फंसना पड़ रहा है। इससे व्यापारियों में भी रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें